पब्लिक स्वर/ निर्माणाधीन पटना एयरपोर्ट के परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला सामने आया है इधर उक्त घटना के बाद आस-पास के लोगों में चिंता बढ़ गई। वही दूसरी ओर आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि शव पटना एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल के ड्रेन वाटर पाइप में मिला।
वही अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे महिला की पहचान का पता लगाने की प्रक्रिया में हैं, जिसकी प्रथम दृष्टया आयु 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। साथ ही बताया गया कि शनिवार शाम करीब 7.10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पाइप के अंदर एक शव देखा गया है इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और पाइप को काटकर महिला का शव बरामद किया।"
शव मिलने के बारे में एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम के निरीक्षण के दौरान शव देखा गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है साथ ही मृतक की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।" वही मौके पर काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा संबंधित ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

User 1














