पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बताया जा रहा है एसपी कार्यालय परिसर में एक युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास लगातार जा रहा था, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी बीच परिसर में उसने जहर का सेवन कर यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान टीआर साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा के रूप में हुई है। उसने अपने मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे और इस संबंध में एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।
शिकायत में युवक ने बताया था कि वह पिछले कुछ महीनों से राजेंद्र राठौर के यहां किराए पर रह रहा था। इसी दौरान उसके भाई हेमंत साहू ने उसके माध्यम से अपनी पत्नी रानी केंवट के नाम पर डाकघर में 40 लाख रुपये का बीमा कराया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी रानी केंवट को पैसे के लिए जान से मारना चाहता था, इसकी जानकारी राजेन्द्र राठौर को हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

User 1









