पब्लिक स्वर/ उत्तर प्रदेश अंतर्गत महराजगंज जिले के एक नवनिर्मित घर के शौचालय की टंकी में 70-80 सांप मौजूद होने का मामला सामने आया है वही बताया जा रहा है कि उक्त घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। हालांकि टंकी में इतने सांप कहां से आए, ये अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों की माने तो उक्त घटना जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदी डाली चौराहे का है जहां पर वीरेंद्र गुप्ता का नवनिर्मित मकान है, वीरेंद्र गुप्ता ने जैसे ही शौचालय की टंकी साफ करवाने के लिए खोलवाया तो टंकी में सांपों का झुंड दिखाई दिया।
इधर सांपों का झुंड देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया वही दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। साथ ही बताया गया कि जानकारी देने के बाद घंटों बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।
जिसके बाद इस्लाम नाम के युवक ने हिम्मत दिखाते हुए टंकी में उतरा और मच्छरदानी की मदद से सभी सांप के बच्चों को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

User 1














