बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 106 पटवारी किए गए इधर से उधर



post

पब्लिक स्वर,सूरजपुर। सूरजपुर जिले के राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 106 पटवारियों का एक साथ तबादला किया गया है। लंबे समय से एक ही तहसील और ब्लॉक में पदस्थ कई पटवारियों को अब अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य राजस्व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों के कारण उत्पन्न हो रही अनियमितताओं को रोकना है। इस बड़े फेरबदल को विभाग में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल के समय में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कार्रवाई तेज हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर यह सख्त निर्णय लिया गया।

प्रशासन का मानना है कि इस तबादला सूची से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। इस कार्रवाई को जिले के राजस्व विभाग में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SURAJPURNEWS 106PATVARIYONKATABADLANEWS PATVARIYONKATABADLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER