महादेव घाट बना क्राइम स्पॉट? खारुन तट पर महिला का शव मिलने से सनसनी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा स्थित महादेवघाट में खारुन नदी के तट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक महिला का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के संकेत हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से खारुन नदी के किनारे फेंका गया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

थाना प्रभारी डीडी नगर के अनुसार, फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KHARUNTATPATMAHILAKADHAVNEWS MAHADEVGHATMEMAHILAKADHAVNEWS MAHILAKASHAVMILNESEHADKAMPNEWS MAHADEVGHATMEMAHILAKADHAVNEWS RAIPURNEWS DDNAGARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER