View updated successfully बचेली एनएमडीसी लोडिंग प्लांट एरिया में दिल दहला देने वाला हादसा – मालगाड़ी की चपेट में आया मजदूर, दोनों पैर और एक हाथ कटा
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम 🔴 साय सरकार का शिक्षा और पेयजल पर फोकस, कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों को मंजूरी 🔴 हादसों के साये में सफर करने मजबूर विद्यार्थी! सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन 🔴 गौठान में गौमाताओं के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की अपील, पैरा दान करने वाले किसानों को मिलेगा पाटन दानवीर रत्न सम्मान
बचेली एनएमडीसी लोडिंग प्लांट एरिया में दिल दहला देने वाला हादसा – मालगाड़ी की चपेट में आया मजदूर, दोनों पैर और एक हाथ कटा
राजनीति

बचेली एनएमडीसी लोडिंग प्लांट एरिया में दिल दहला देने वाला हादसा – मालगाड़ी की चपेट में आया मजदूर, दोनों पैर और एक हाथ कटा

22 Apr 2026 3,786 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
सीएमडी दौरे की तैयारियों के बीच घटना से मचा हड़कंप

पब्लिक स्वर,बचेली, दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के लोडिंग प्लांट क्षेत्र में बीती रात एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में मंगनार पटेल पारा निवासी 25 वर्षीय मजदूर अजय भोगामी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अजय भोगामी निजी कंपनी में रैक चेकिंग का कार्य करता था। रात के समय बारिश से बचने के लिए वह ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे चला गया। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और बाहर निकलने की कोशिश में वह पहियों की चपेट में आ गया।
हादसे की सूचना मालगाड़ी के गार्ड द्वारा बनाए गए वीडियो के जरिए सामने आई। इसके बाद साथियों ने तत्काल खोजबीन कर घायल मजदूर को पटरियों से निकाला और इलाज के लिए बचेली स्थित NMDC अपोलो अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मजदूर के दोनों पैर और एक हाथ कट गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के समय एनएमडीसी में सीएमडी के आगमन की तैयारियां भी चल रही थीं, ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया और आयोजन की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है।  फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस गंभीर घटना के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला