नारायणपुर में डीएमएफ राशि से बेबी केयर किट खरीदी में घोटाला, जांच के बाद भी घोटालेबाजों पर कार्यवाही नहीं



post

पब्लिक स्वर,नारायणपुर। नारायणपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) की राशि से ‘बेबी केयर किट’ खरीदी में जमकर घोटाला हुआ है। वर्ष 2024-25 में लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये की खरीदी प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी हुई है।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर में बेबी केयर कीट खरीदी के लिए वैभव एंटरप्राइजेज को मिलीभगत कर टेंडर दिया गया जिस टेंडर में 17 निर्धारित सामग्रियों के स्थान पर केवल 14 सामग्रियों की ही खरीदी और वितरण किया गया। साथ ही आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन विनोद भोयर के भौतिक सत्यापन के बिना ही प्रथम किश्त जारी कर दी गई ।

मामले में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के दौरान ऑफलाइन बोली को स्वीकार किया गया, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा जांच प्रतिवेदन में क्रय समिति के सदस्यों के बयान दर्ज नहीं किए जाने और संबंधित फर्म का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही और फर्म को ब्लैक लिस्ट कर FIR करने की मांग तेज़ 

शिकायत के बाद तत्कालीन कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट को भी विवादित बताया गया है। आरोप है कि जांच में तथ्यों को नजरअंदाज कर दोष तय करने में एकतरफा कार्रवाई की गई और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा।

आदिवासी क्षेत्र नारायणपुर अबूझमाड़ में जनता को न्याय मिले इसलिए अब मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की कर दोषी अधिकारियों और संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर FIR करने की मांग की गई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS NARAYANPURNEWS FMFRASHINEWS NARAYANPURMEDMFRASHISEBEBYCAREKITKHARIDINEWS BABYCAREKITKHATKHARIDIMRGHOTALANEWS BEBYCAREKITMEGHOTALANEWS GHOTALOBAJOPARKARRVAINAHINEWS JANCHKEBAADBHIKARRVAINAHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER