पब्लिक स्वर,धमतरी- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवालजी, जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोमेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य राशि 05 लाख ग्राम पंचायत सोरम, अखाड़ा मैदान में हनुमान मंदिर में जीर्णोद्धार कार्यराशि 05 लाख ग्राम पंचायत लीलर (अरौद), बाजार चौक के पास शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य राशि 05 लाख ग्राम पंचायत बोड़रा (स), शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य राशि 05 लाख ग्राम पंचायत भोयना, शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य राशि 05 लाख ग्राम पंचायत सेमरा (डी) में जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की मिली है।
इस राशि से क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और धार्मिक आस्था के केंद्रों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। इस संबंध में रंजना साहू ने कहा कि नवरात्रि के पावन अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृत होना अत्यंत ही मंगलकारी एवं शुभ संकेत है, यह निर्णय न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगा, बल्कि क्षेत्र के सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रंजना साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

User 1












