धमतरी post authorUser 1 30 March 2026

भक्ति, श्रद्धा और संस्कार का अद्भुत संगम, गोपालपुरी में आयोजित श्रीरामचरित मानसगान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारें और एक आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं : रंजना साहू



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- ग्राम गोपालपुरी स्थित गांधी चौक में रामनवमी के पावन अवसर पर त्रि-दिवसीय मानस गान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नवज्योति मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी गोपालपुरी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र की मानस मंडलियों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों का सुंदर प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं। इसी अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई, उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम रंजना साहू ने भगवान श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना किये। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा रामचरितमानस के प्रसंगों का भावपूर्ण गान एवं व्याख्यान प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं में धार्मिक आस्था, संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता देखने को मिला। मुख्य अतिथि रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। रामचरितमानस हमें न केवल धर्म का मार्ग दिखाता है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है, आज के समय में ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि ये हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। हमें चाहिए कि हम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारें और एक आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी ग्रामवासियों को इस पवित्र अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर यादव समाज प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव, पूर्व जनपद सदस्य उषा चंद्राकर, उपसरपंच रामसिंह ध्रुव, मेवालाल साहू, ताराचंद साहू, डोमन चंद्राकर, दीपक देवदास, जीवन लाल देवांगन, गजानंद देवांगन,नमेश कुमार, डॉ मेघराज साहू सहित बड़ी संख्या में मानस कथा श्रवण करने श्रद्धालु उपस्थित रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWSDHAMTARINEWS GOPALPURINEWS SRIRAMCHARITMANASGANPRATIYOGITANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER