दोस्त की मदद के नाम पर दोस्त की पत्नी को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले में घरेलू विवाद में दखल देने पहुंचे एक युवक की हरकत ने मामले को आपराधिक मोड़ दे दिया। कटघोरा थाना क्षेत्र के बांधापारा गांव में एक महिला को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गांव में रहने वाले एक दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद की जानकारी पति ने अपने दोस्त राजेश दुबे (43) को दी। शुक्रवार रात राजेश दुबे कथित तौर पर अपने दोस्त की “मदद” करने के लिए उसके घर पहुंचा, लेकिन उसके पास अवैध हथियार भी था। घर में घुसते ही आरोपी ने स्थिति को संभालने के बजाय और बिगाड़ दिया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराई महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के हुसैन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह करीब 10 साल पहले कट्टा-कारतूस के साथ कोरबा आया था और तब से इसे अपने पास ही रखे हुए था। वर्तमान में वह बांधापारा गाड़ाफादा, कटघोरा में रह रहा था।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने हथियार का इस्तेमाल कर महिला को डराने-धमकाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS KATGHORANEWS KORBAKATHGHORATHANANEWS DOSTKIPATNIKOJANSEMARNEKIDHAMKINEWS DOSTKEMADADKENAAMPARDOSTKEPATNIKOJANSEMARNEKIDHAMKINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER