पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर सुनसान जंगल और झाड़ियों की ओर ले जा रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को उसकी हरकत पर शक हुआ और उन्होंने उसका पीछा कर समय रहते बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
इधर उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी वही दूसरी ओर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची की मां नहीं है और उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बच्ची की देखभाल एक मितानिन कर रही है, जिसने उसे गोद लिया है। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर चौहान (23) के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

User 1










