सौतेली मां की शिकायत पर खुला कत्ल का राज, बेटा निकला आरोपी



post

पब्लिक स्वर,जशपुर। जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। यह घटना ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा की है, जहां 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि हालात हिंसक हो गए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सदानंद नाग के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 26 वर्षीय बेटा विजय कुमार नाग है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान विजय नाग ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाकर अपने पिता के सिर और माथे पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते सदानंद नाग की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी, जो आरोपी की सौतेली मां हैं, की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया। पुलिस हिरासत में आरोपी विजय नाग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिता उसे काम नहीं करने को लेकर बार-बार ताना देते थे और घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी के मुताबिक, पिता ने उसे गुलेल से मारने की कोशिश की, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लकड़ी की फाड़ी भी बरामद कर ली है, जो इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह हत्या हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JASHPURNEWS BAGBAHARTHANANEWS JASHPURBAGBAHARTHANANEWS PITAKIHATYANEWS YUVAKNEAPNEPITAKOUTARAMAUTKEGHATNEWS SAUTELIMAAKISHIKAYATPARKHULAHATYAKARAAJNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER