अभनपुर post authorUser 1 19 November 2025

अभनपुर में मनाई गई देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/ देशप्रेम, करुणा, शक्ति, साहस, समर्पण और अदम्य संकल्प से भरे लौह-इच्छाशक्ति वाले व्यक्तित्व की धनी, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती आज अभनपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने, दलित-आदिवासी-गरीब-वंचितों के अधिकारों को मजबूत करने तथा विश्व पटल पर भारत की सशक्त पहचान स्थापित करने वाले उनके योगदान को कांग्रेसजनों ने गहन भावनाओं के साथ याद किया।


कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में फ़ातिष साहू, महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर, पन्ना लाल नवरंगे, उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अभनपुर इकाई, टिकेंद्र बघेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, उपजीत सचदेवा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस, टिकेंद्र ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष इंटक छत्तीसगढ़, जयवर्धन बघेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस अभनपुर विधानसभा, घासु साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज, जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे, दीपक कोशरिया अध्यक्ष सतनाम सेना ब्लाक अभनपुर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास की वह ताकत थीं, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति को नई दिशा दी। उनके आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्व. इंदिरा गांधी जी को सादर नमन।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS ABHANPURNEWS INDRAGANDHIKIJAYANTINEW INDRAGANDHIKI108VIJAYANTINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER