अभनपुर post authorUser 1 20 February 2026

पब्लिक स्वर की खबर का असर: अभनपुर–तोरला में किसानों को राहत,बलराम साहू पद से बर्खास्त



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 627 ग्राम तोरला से जुड़े गंभीर मामलों को पब्लिक स्वर समाचार पत्र द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। समिति के प्राधिकृत अधिकारी बलराम साहू को उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को पद से बर्खास्त कर दिया गया।


बलराम साहू की बर्खास्तगी के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। हालांकि, एक माह बीत जाने के बावजूद समिति में अब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिससे समिति का कार्य प्रभावित हो रहा है।


ग्राम भुरका से रेवा साहू, तोरला से रामगुलाल साहू, केजू पटेल, मोहन साहू, बेदराम, तथा घोरभट्ठी से बसंत साहू, सुनंदा साहू, रामेश्वर साहू सहित अनेक किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है।


किसानों ने बताया कि पूर्व प्राधिकृत अधिकारी बलराम साहू के खिलाफ टोकन काटने में मनमानी, किसानों व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार सहित कई गंभीर शिकायतें थीं। इन समस्याओं को लेकर किसानों ने सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे पब्लिक स्वर समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।


समाचार प्रकाशन के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई और अंततः बलराम साहू को पद से हटा दिया गया।


अब किसानों का कहना है कि जब गलत अधिकारी को हटाया गया है, तो शीघ्र ही नया अध्यक्ष नियुक्त कर समिति की व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


किसानों में इस कार्रवाई को लेकर संतोष है, लेकिन वे स्थायी समाधान के रूप में शीघ्र नियुक्ति की मांग पर अड़े हुए हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS TORLANEWS ABHANPURTORLANEWS SHIKAYTOKEBAADSAMITIADHYAKCHBARKHASTNEWS SAMITIADHYAKCHBARKHASTNEWS BALRAMSAHUNEWS KISANOMERAHATNEWS ABHANPURTORLAKEKISANOMERAHATNEWS KHABARKAASARNEWS PUBLICSWARKIKHABARKAASARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER