अभनपुर post authorUser 1 02 September 2025

अभनपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई,एनएच-30 कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की तैयारी



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। नगर प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर तहसील कार्यालय जाने वाली सड़क पर स्थित अवैध दुकानों को ढहा दिया। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा तहसील ऑफिस वाली रोड को एनएच-30 से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसी कारण सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई।


नागर निगम अभनपुर की टीम ने मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोज़र चलाकर कुल 6 अवैध दुकानों को हटाया। इनमें पूजा सामग्री की दुकान, किराना स्टोर सहित अन्य अस्थायी दुकानें शामिल थीं। कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी कर समय दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा।


इस दौरान कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताई, हालांकि सुरक्षा बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा और आमजन को काफी राहत मिलेगी।


स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने साफ किया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS BHANPURNEWS RAIPOURNEWS TAHSILRODNEWS NH30RODNEWS NH30SEJUDNEKITAIYARINEWS TAHSILSEHOTEHUYENIKLEGARASTANEWS ATIKARAMAANNEWS AVIDHATIKRAMANNEWS 6DUKANOPARCHALABULDOJARNEWS NAGARNIGAMNEWWS ABHANPURNAGARNIGAMNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER