डैम के पास छात्रा के साथ गैंग रेप करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आ रहा है जहा बताया जा रहा है कि नाबिलग बॉयफ्रेंड छात्रा को घुमाने के लिए डैम ले गया, जहां उसने बहलाकर उससे संबंध बनाए। इस बीच सुनसान जगह में प्रेमी-प्रोमियों को देखकर बदमाशों ने दोनों का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

जिसके बाद बदमाश उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करीब 5 घंटे तक छात्रा को डराते हुए बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ और मारपीट भी की। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने छात्रा से गैंगरेप किया फिर उसे घर जाने दिया। इस मामले पर नाबालिग प्रेमी और रेप करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूत्रों कि माने तो रविवार दोपहर करीब 2 बजे 10वीं कक्षा की छात्रा को उसी का क्लासमेट छात्र बहला-फुसलाकर रजही डैम ले गया इस दौरान दोपहर 2.30 बजे के करीब रजही निवासी वासुदेव विश्वकर्मा (21) और लोमन गोंड (28) ने छात्र-छात्रा का पीछा कर चुपके से उनके अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वही पुलिस की माने तो आरोपी वासुदेव विश्वकर्मा और लोमन गोंड ने छात्रा को बंधक बनाकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार छेड़छाड़ की साथ ही डराया-धमकाया और मारपीट भी की। वही दोपहर 3 बजे से रात तक डैम में बैठाकर ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद रात 8.30 बजे छात्रा से बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसे घर जाने दिया।

सूत्रों कि माने तो दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली छात्रा जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। जिसके चलते परिजनों ने पहले ट्यूशन क्लास में पूछताछ की, फिर उसकी सहेलियों के घर जाकर तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच देर शाम गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। इसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी, तभी रात 9:30 बजे सूचना मिली कि छात्रा घर वापस लौट आई है। इधर घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में दल्लीराजहरा सीएसपी विकास पाटले और टीआई संतोष भुआर्य ने बताया कि, मामले में बीएनएस की धारा 147/2, 127, 62, 49 और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बहला-फुसलाकर डैम ले जाकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं डैम में वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने वाले दो अन्य आरोपियों को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALODNEWS DALLIRAJHARANEWS DAIMKEPAASCHHATRKESATHGAINGREPNEWS 10VIKECHATRSEGAINGREPNEWS EKNABALIGSAHITTEENGIRAFTAARNEWS TEENAROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER