पब्लिक स्वर,बचेली। बचेली हनुमान चौक में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर पूजा किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य कमलेश दुबे ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म के खिलाफ संघर्ष कर समाज में धर्म की स्थापना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को खीर प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में संतोष दुबे भरत शर्मा पंडित रौशन पांडे सहित बड़ी संख्या में समाज के युवाओं एवं नन्हे बच्चों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे समाज में एकजुटता और धार्मिक भावनाओं का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में आपसी सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की।

User 1









