धमतरी post authorUser 1 28 April 2025

पब्लिक स्वर की खबर का लगातार असर:रीवागहन में अर्जुन चिराई करने वाले आरा मिल को वन विभाग ने किया सील



post

रिपोर्ट - राजेश रात्रे


पब्लिक स्वर धमतरी -पब्लिक स्वर की खबर एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है।अवैध अर्जुन चिराई करने पर रीवागहन स्थित चेतन साहू का आरा मील सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रीवागहन स्थित चेतन साहू के आरा मिल में लंबे समय से अर्जुन की अवैध चिराई किया जा रहा था।पब्लिक स्वर की टीम ने आरामिल में घुसकर ग्राउंड रिपोर्टिंग किया था।रिपोर्टिंग के दौरान वहां भारी मात्रा में अर्जुन का भंडारण था।

खबर प्रकाशित होते ही वन मंडलाधिकारी एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मिल का निरीक्षण किया। जहां 32 नग अर्जुन व 4 नग साजा प्रजाति का अवैध लकड़ी पाया गया है। जिसके आधार पर आरमिल को सील कर मौके से अर्जुन को जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 168/14 दर्ज कर कार्यवाही किया गया है।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER