जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने रेड मारकर 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से संचालित हो रहे जुए के एक बड़े फड़ पर कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रेड भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला इलाके में की गई, जहां जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक व्यक्ति जुए के फड़ को संचालित करने वाले का पार्टनर है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह गतिविधि संगठित तरीके से चलाई जा रही थी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस फड़ को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते यह लंबे समय से सक्रिय था।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की साहनी (34), विनय (36), हिमांचल दास (56), शैलेन्द्र यादव (30), हेमलाल ढीमर (26), सतीश गुर्दे (48), विज्जू जैन (50), किशन साहू (46), सोनू कुमार साव (21), जशवंत साहू (26), लक्की साहू (28), जुलेश लाल (44), हीरा सिंह (30), मोहम्मद अरशद अंसारी (27) और दिनेश साव (41) शामिल हैं। सभी अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती को लेकर संदेश गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS FURGNEWS BHILAINEWS DURGBHILAINEWS SUPELATHANANEWS JUYEKEBADEPHADPARPOICEKIREDNEWS 15AROPIGIRAFTAARNEWS 4.5LAKHJABTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER