रायपुर में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,भीम गीतों पर झूमे लोग



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। त्रिरत्न बुद्ध विहार, कोटा में विश्वरत्न, बोधिसत्व और संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य, शानदार और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की खास आकर्षण नागपुर से आए लुंबिनी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति रही। ऑर्केस्ट्रा टीम ने बाबा साहेब के प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ-साथ उत्साहित भी किया। भीम गीतों की धुन पर बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग झूम उठे और पूरे आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल बन गया।

इस आयोजन में रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन के दौरान सभी के लिए भोजन की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिरत्न बुद्ध विहार के उपासक-उपासिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला बोधि संगठन की पदाधिकारी आयु मंजू गणवीर, ललिता गजभिये, सुनीता खांडेकर और संगम शेंडे के साथ ही बौद्ध समाज कोटा के पदाधिकारी आयु पी.जे. मेश्राम, अनिल वासनिक और दिनेश रामटेके के विशेष सहयोग से आयोजन सफल रहा।

इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे, दिलीप रगासे, राहुल रामटेके और राष्ट्रपाल वांन्द्रे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बौद्ध युवा संघ, संविधान रक्षक युवा समिति के सदस्य और भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेडे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, विभिन्न बुद्ध विहारों और वार्डों से पहुंचे उपासक-उपासिकाओं एवं सहयोगी संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और बाबा साहेब के विचारों के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS RAIPURMEAMBEDKARJYANTINEWS AMBEDKARJYANTIPARUMDAJANSAILABNEWS TRIRATNBUDHVIHARNEWS RAIPURKOTANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER