नगर पालिका क्षेत्र के पेंशनधारी जी रहे उधार की जिंदगी, नही मिल रहा महीनों से पेंशन गुजारा हो रहा मुश्किल - मनोज साहा



post

पब्लिक स्वर,बचेली - हर मोर्चे में विफल रही भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों का एक और उदाहरण देखा जा सकता है। भारत में हो रहे बंगाल, असम, केरल जैसे चुनावी राज्यों में गरीब परिवारों के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है परन्तु छत्तीसगढ़ के नगरपालिका बचेली में कई गरीब परिवारों के बड़े बुजर्गो को पिछले 6 महीनों से पेंशन नही मिला है जिससे उन्हें खासी दिक्कतें हो रही है बचेली नगर पालिका में किसी भी पेंशन धारी को न तो विधवा पेंसन योजना, बृद्धा पेंशन योजना, और न ही मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिल पा रहा है जो भी पेंशन धारी नगर पालिका मे अपनी पेशन के बारे में जानकारी लेने जाते है उन्हें सही जानकारी नहीं दिया जाता जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें वैरंग लौटना पड़ता है। इसके आलावा साहा ने यह भी आरोप लगाया की किसी भी गरीब परिवार में मुखिया की मृत्यु होने पर 20 हजार रूपये परिवार साहयता योजना के तहत दी जाती थी वह राशि भी एक वर्षो से लंबित है करीबन 15 से 20 परिवारों को परिवार साहयता की राशि पिछले 1 वर्षो से नहीं मिला है वहीं दूसरी ओर गरीब पेंशनधारियों का हर महीने कर्ज में डूबता जा रहा है । 

बड़ी बड़ी घोषणा करने वाली भाजपा सरकार की गरीबों के लिए योजना विज्ञापनो तक ही सीमित है भाजपा सरकार से सम्बद्ध चुने हुए जनप्रतिनिधि भी बचेली की नगर पालिका के गरीबो की पेंशन से संबंधित कोई भी सुध नहीं ले रहा है ।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS BACHELINEWS NAGARPALIKANEWS NAGARPALIKACHETRKEPENSANDARIJIRAHEUDHARKIJINDAGINEWS PENSANDHARIJIRAHEUDHARKIJINDAGINEWS

You might also like!