5 माह से मार्कशीट के इंतजार में 5,433 छात्र, एडमिशन और योजनाओं में अटकी पढ़ाई



post

पब्लिक स्वर,महासमुंद। महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं को पूरे 5 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब भी 5,433 छात्र-छात्राओं को उनकी मार्कशीट नहीं मिली है। इससे नए शिक्षा सत्र में एडमिशन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बच्चों को भारी परेशानी हो रही है।


माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत 5वीं की परीक्षा में 17,103 और 8वीं की परीक्षा में 17,758 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5वीं के 2,697 और 8वीं के 2,736 छात्रों की मार्कशीट अब तक अटकी हुई है। कारण—मार्कशीट में नाम और अंकों में गड़बड़ी, जिसे सुधार के लिए बोर्ड भेजा गया था, लेकिन महीनों बाद भी सुधारकर वापस नहीं आई।


शासन की एकलव्य, प्रयास, नवोदय, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं में मार्कशीट अनिवार्य है। 8वीं पास छात्र नए स्कूलों में एडमिशन ले चुके हैं, मगर वहां लगातार मार्कशीट मांगी जा रही है। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि विभाग की देरी ने उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों पर असर डाला है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS MAHASAMUNDNEWS 5MAHSEMARKSHITKAINTJARNEWS 5000 SEADHIKCHATRAPARESHANNEWS

You might also like!