View updated successfully ABHANPUR BREAKING : राजलक्ष्मी ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दूसरे ब्लॉक में पोस्टिंग का चक्काजाम कर किया विरोध 🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी
ABHANPUR BREAKING : राजलक्ष्मी ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
राजनीति

ABHANPUR BREAKING : राजलक्ष्मी ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

17 Feb 2026 3,739 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। रायपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजलक्ष्मी ढाबा के पास बाइक चालक अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गया, जिससे पीछे से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई और यह हादसा घटित हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के लिए बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम राजेश्वरी चंद्राकर बताया जा रहा है, हालांकि दोनों के पति-पत्नी होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वह रानीतराई थाना क्षेत्र के आर जामगांव की रहने वाली है। दुर्घटना में शामिल बाइक क्रमांक CG 04 LM 6508 एवं बस क्रमांक CG 23 E 0145 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला