पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये के ‘संकल्प बजट 2026’ को लेकर भाजपा नेता वरुण राठी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को सर्वहारा वर्ग, महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर तबके के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट “नवीन छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव” रखेगा। वरुण राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट “सुशासन से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने वाला है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
महिलाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात – महतारी वंदन योजना
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख से अधिक विवाहित, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत ₹14,000 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, बच्चों की शिक्षा एवं घरेलू जरूरतें पूरी होंगी।
रानी दुर्गावती योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित
वरुण राठी ने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1.5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। यह योजना कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।
कृषकों के लिए कृषि उन्नति योजना
बजट में कृषि उन्नति योजना हेतु ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे 25 लाख किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।
सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने और किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ₹5500 करोड़ कृषि पंपों हेतु निर्धारित किए गए हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य को भी मिला विशेष महत्व
बस्तर एजुकेशन सिटी : ₹100 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : ₹2000 करोड़, 5 नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना : ₹22 करोड़ उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रदेशवासियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील
वरुण राठी ने कहा “महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को सशक्त बनाएगी और रानी दुर्गावती योजना हमारी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करेगी। बस्तर जैसे क्षेत्रों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधान सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।” उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
कुल मिलाकर बजट ऐतिहासिक : वरुण राठी
अंत में भाजपा नेता वरुण राठी ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है और इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

User 1














