पब्लिक स्वर,रायपुर/अभनपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ओम प्रकाश साहू उर्फ ओम साहू (पिता – जुला राम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी – हसदा नंबर 02, जिला रायपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की शुरुआत 20 अगस्त 2025 को हुई थी। पीड़ित अभिषेक ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ढाबा में काम करने के दौरान आरोपी ओम प्रकाश और उसके साथी बिरेन्द्र साहू उसे बहाने से घुमाने ले गए। इसके बाद 21 अगस्त की रात करीब 2 बजे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और नुकीली वस्तु से पीड़ित पर हमला किया। इस हमले में पीड़ित को चेहरे, पीठ, जांघ और पसली में चोटें आई थीं।पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 305/2025 दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5), 118(1) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की। विवेचना के दौरान आरोपी बिरेन्द्र साहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहा मुख्य आरोपी ओम प्रकाश साहू को पुलिस ने घेराबंदी कर 27 अगस्त को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

User 1
















