धमतरी post authorUser 1 25 February 2026

भाजपा की प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं : रंजना साहू

कार्यालय पिपरिया, जिला खैरागढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान, जिला प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिपरिया (जिला खैरागढ़) में जिला प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था। इस अवसर पर डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय-सीमा में मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। मुख्य वक्ता रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, हमारे लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि साधन है जनसेवा करने का, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से हमें संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और सेवा भाव को आत्मसात करना होगा। रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS RANJANASAHUNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER