धमतरी post authorUser 1 26 February 2026

इनर व्हील क्लब धमतरी द्वारा महिला दिवस पूर्व भव्य कार रैली का आयोजन, नारी शक्ति उत्सव का दिया संदेश

महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है : रंजना साहू



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व इनर व्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा शहर में भव्य कार रैली का आयोजन कर नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से किया गया। धमतरी शहर के लिए यह गौरव का विषय रहा कि पहली बार क्लब की महिलाओं ने स्वयं नेतृत्व करते हुए कार रैली का सफल आयोजन किया।

कार रैली शहर के प्रमुख मार्गों से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित वाहनों के साथ शामिल हुईं। रैली के माध्यम से "नारी शक्ति को पहचानो", “महिला सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी” तथा “मानसिक स्वास्थ्य भी है आवश्यक” जैसे संदेश दिए गए। शहरवासियों ने भी इस अनूठी पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। कार रैली को हरी झंडी दिखाई कार रैली में शामिल होकर क्लब की सभी सदस्याओं को बधाई दी। अपने संबोधन में रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धमतरी की महिलाओं द्वारा कार रैली का आयोजन यह दर्शाता है कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।


उन्होंने आगे कहा कि जब महिलाएं संगठित होकर समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं, तो वह बदलाव की बड़ी शक्ति बन जाती हैं। यह कार रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी सामर्थ्य, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सशक्त अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना अत्यंत आवश्यक है। समाज की उन्नति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले। इनर व्हील क्लब द्वारा महिला सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उपस्थित महिलाओं में उत्साह और आत्मगौरव का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन निश्चित रूप से धमतरी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS INARVHEELCLAUBDHAMTARINEWS MAHILADIVASPOORVBHAVYKARRAILINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER