धमतरी post authorUser 1 27 February 2026

तालाब किनारे युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम कोसमर्रा में चाकूबाजी की एक और गंभीर घटना सामने आई है। तालाब के पास एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जालमपुर निवासी लक्की ढीमर शाम के समय ग्राम कोसमर्रा के तालाब में हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक पीछे से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लक्की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमलावरों ने उसके पेट और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DAMTARINEWS CHAKUBAJINEWS TALABKINAREYUVAKPARCHAKUSEHAMLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER