छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की होली: 72 घंटे ड्यूटी के बाद थानों और पुलिस लाइन में रंग-गुलाल के साथ मनाया जश्न



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।

त्योहार के दौरान शहरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान लगातार ड्यूटी में तैनात रहे। ड्यूटी की थकान के बाद जब जवानों को थोड़ा समय मिला तो उन्होंने साथियों के साथ होली सेलिब्रेट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों का होलियाना अंदाज देखने को मिला और माहौल पूरी तरह रंगों में रंग गया।

बिलासपुर में पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर जमकर झूमते नजर आए। जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशी के पल साझा किए। वहीं रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी।

ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाने के बाद जवानों के चेहरों पर राहत और त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। साथियों के साथ हंसी-मजाक और रंगों के बीच पुलिसकर्मियों ने भी होली के रंग में खुद को रंग लिया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS CHHATTISGARHNEWS 72GHANTEDUVTIKEBAADTHANOORPOLICELAINEMEHOLINEWS POLICEKARMIYONNEKHELIHOLINEWS 72GHANTEBAADPOLICARMIYONNEKHELIHOLINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER