पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही धमतरी पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। रूद्री थाना पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी शराब जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 2,960 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले आरोपी अशोक दास मानिकपुरी (40 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना वैध दस्तावेज के 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई।
जप्त शराब का विवरण:
देशी प्लेन शराब – 22 पौवा (लगभग ₹1,760)
देशी मसाला शराब – 12 पौवा (लगभग ₹1,200)
कुल जुमला कीमती – ₹2,960
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 11/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

User 1















