View updated successfully दुबई में बैठे सरगना की हो गिरफ्तारी:युवा कांग्रेस नेता
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
दुबई में बैठे सरगना की हो गिरफ्तारी:युवा कांग्रेस नेता
राजनीति

दुबई में बैठे सरगना की हो गिरफ्तारी:युवा कांग्रेस नेता

13 Dec 2022 666 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ और रायपुर पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिसमें लिखा था कि महादेव सट्‌टा ऐप पर लगातार कार्रवाई जारी है, यह देखकर अच्छा लगता है। परंतु हमें उसकी जड़ तक जाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ पुलिस से निवेदन है कि इसके प्रमुख सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के व्यापारिक परिवार पर भी शिकंजा कसा जाए ताकि दुबई में बैठे दोनों आरोपियों को पकड़ा जा सके। उसके तुरंत बाद सुबोध ने एक और पोस्ट में लिखा, छोटे-छोटे सट्‌टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करके कुछ हासिल नहीं होगा। महादेव ऐप की ऐसी हजारों शाखाएं हैं। जब तक सौरभ और रवि पर ध्यान नहीं देंगे हमारे प्रदेश के बच्चे इस दलदल में फंसते रहेंगे। सुबोध की इस बात से कांग्रेस में कई नेता सहमत नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है, सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर भी सट्‌टा और नशे के कारोबार पर कार्रवाई को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। कहा जा रहा है, इन मामलों में पुलिस कार्रवाई में तेजी नहीं आई और आने वाले समय में प्रभावी अंकुश नहीं लगा तो स्थितियां और खराब हो सकती हैं।


पुलिस जांच में सामने आया परिवार का कनेक्शन


एक दिन पहले दुर्ग पुलिस ने जामुल निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक नसीमुद्दीन को पकड़ा था। उसने पुलिस को बताया, महादेव सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के चाचा दिलीप चंद्राकर ने उसे नंबर दिया था। उसने ही सौरभ से बात कराकर उसे ऐप की आईडी दिलवाई। सौरभ चंद्राकर का यह चाचा दिलीप चंद्राकर नगर निगम में पंप ऑपरेटर है।


अपराधियों का गिरोह बकाया वसूली के लिए


जिस नसीमुद्दीन से पूछताछ में यह जानकारी आई है, पुलिस ने उसे दूसरी बार पकड़ा है। पिछली बार उसे जमानत मिल गई थी। छूटने के बाद उसने फिर से महादेव ऐप के लिए काम शुरू कर दिया। बताया गया, वह एक लोकल अपराधी राजू खंजर के साथ मिलकर एक वसूली गैंग बनाने जा रहा था। इसके जरिये वह महादेव पैनल के बकायादारों से वसूली करता। वसूल की गई रकम को दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर को भेजा जाना था।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला