View updated successfully फूलो देवी नेताम के स्वागत के लिए एक साथ उमड़ पड़ीं कार्यकर्ताएं,छत्तीसगढ़ महतारी की गिरी तस्वीर
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
फूलो देवी नेताम के स्वागत के लिए एक साथ उमड़ पड़ीं कार्यकर्ताएं,छत्तीसगढ़ महतारी की गिरी तस्वीर
राजनीति

फूलो देवी नेताम के स्वागत के लिए एक साथ उमड़ पड़ीं कार्यकर्ताएं,छत्तीसगढ़ महतारी की गिरी तस्वीर

24 May 2023 661 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर।  विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीतिक तत्परता बढ़ने लगी है। बतादें कि कांग्रेस के साथ ही भाजपा समेत AAP और जेसीसीजे सक्रिय हो गई है। वही इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। जहा प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम शामिल हुईं। वही बताया जा रहा है कि इस बैठक की तैयारी को लेकर जिला और ब्लॉक पदाधिकारी पिछले एक सप्ताह से जुटी थीं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी बैठक में बुलाया गया था। सीतरो के अनुसार दोपहर में होने वाली इस बैठक के लिए जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दोपहर 12 बजे के पहले ही कांग्रेस भवन बुला लिया था। लेकिन इधर प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम शाम करीब 5 बजे के बाद कांग्रेस भवन पहुंची। जब तक ज्यादातर कार्यकर्ता कार्यक्रम से उठकर चली गई थीं। वाही इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही बताया गया कि फूलो देवी नेताम के पहुंचने से पहले ही ज्यादातर पदाधिकारियों ने मंच पर कब्जा कर लिया था। वही प्रदेश अध्यक्ष मंच पर पहुंचीं तब उनके साथ पदाधिकारी भी मंच तक पहुंच गईं और स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके चलते भगदड़ की स्थिति बन गई और मंच के सामने रखी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गिर गई।


चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : प्रदेश अध्यक्ष


बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके चलते प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी। इसके साथ ही जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने बूथ लेवल पर जाकर मेहनत की थी। वही उसी तरह इस चुनाव में भी बूथ लेवल पर जाने की जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसे आम मतदाताओं तक पहुंचाना है। बतादें कि बैठक को जिला अध्यक्ष शहर, ग्रामीण सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला