पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। थाना अभनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए एक महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपिया ग्राम चण्डी नहर पार रोड किनारे सफेद रंग के कैरी बैग में गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा और उसके कब्जे से 420 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये है, बरामद किया।
गिरफ्तार महिला की पहचान –
* घुरवा महार पति द्वारिका तिवारी (55 वर्ष), निवासी ग्राम चण्डी थाना अभनपुर, जिला रायपुर
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपिया को न्यायिक हिरासत में अदालत रायपुर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरसिंग साहू, महिला प्रधान आरक्षक अमरिका वर्मा, आरक्षक सुधीर तिर्की एवं अविनाश कोसरिया का विशेष योगदान रहा।

User 1.jpeg)













