View updated successfully राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे? इस फैसले को लेकर राहुल प्रियंका व सोनिया पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे? इस फैसले को लेकर राहुल प्रियंका व सोनिया पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास
राजनीति

राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे? इस फैसले को लेकर राहुल प्रियंका व सोनिया पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास

17 Jun 2024 469 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे।


पब्लिक स्वर। राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या फिर रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय को देने का आज आखिरी दिन है। इस बीच कांग्रेस ने फैसला लेने के लिए मीटिंग बुला ली है। इस बैठक में यह फैसला होगा कि राहुल गांधी किस सीट को छोड़ेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट को छोड़ेंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वहीं वायनाड से प्रियंका गांधी को उपचुनाव में मौका मिल सकता है। ऐसा हुआ तो प्रियंका गांधी का यह चुनावी पदार्पण होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें रायबरेली से उतारने की चर्चाएं थीं, लेकिन वहां से भी राहुल ही उतरे थे।


कांग्रेस नेताओं ने पिछले दिनों राहुल गांधी से अपील की थी कि वे लोकसभा में नेता विपक्ष बनें। कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली है और अब तक नेता रहे अधीर रंजन चौधरी को पराजित होना पड़ा है। ऐसे में नए नेता के तौर पर राहुल गांधी से जिम्मेदारी संभालने की अपील की जा रही है। खबर है कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। वह लगातार कह रहे हैं कि किसी और नेता को यह जिम्मेदारी मिले। ऐसे में देखना होगा कि नेता विपक्ष के नाम पर किस पर मुहर लगती है। नेता विपक्ष को कैबिनेट रैंक मिलती है।


दरअसल राहुल गांधी कौन सीट से सांसद रहेंगे। यह बताने के लिए आज आखिरी दिन है। इसके अलावा नेता विपक्ष कौन रहेगा, यह भी आज ही बताना होगा। हालांकि वायनाड सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, यह बताने के लिए उपचुनाव तक का इंतजार किया जा सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। यहां वह करीब 4 लाख के अंतर से जीते।


रायबरेली सीट से राहुल गांधी का जीतना विरासत के लिहाज से भी अहम है। यहां से सोनिया गांधी 2004 से 2024 तक लगातार सांसद रही थीं। उनके अलावा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और फिरोज गांधी भी यहां से सांसद रहे हैं।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला