Header Ad


नहर निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर ठेकेदार को जल संसाधन विभाग का नोटिस



post

पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र स्थित PV-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य स्वीकृत डिज़ाइन और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण की खामियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नहर क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KANKER NEWS, PANKHAJUR NEWS, NAHAR NIRMAN ME LAPARVAHI NEWS, THEKEDAR KO NOTIS NEWS, GUNVATTA KARY KARNE PAR THEKEDAR KO NOTISH NEWS, JAL SANSADHAN VIBHAG NEWS

You might also like!