धमतरी post authorUser 1 02 December 2025

टहलने गए युवक को पुलिस ने पीटा? CSP कार्यालय में शिकायत दर्ज



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी में एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे बिना किसी वजह के पीट दिया। युवक सोनू नायक ने यह शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय में दर्ज कराई है।


क्या है मामला?

मंगलवार रात सोनू नायक जालमपुर मैदान में टहलने गया था। उसने बताया कि उसे पेशाब लगी, इसलिए वह मैदान की ओर चला गया। उसी दौरान पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे असामाजिक तत्व समझकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

युवक ने कहा कि उसने पुलिस को समझाने की कोशिश की, हाथ जोड़कर बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करने वाला व्यक्ति है, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी तलाशी भी ली, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, फिर भी उसकी पिटाई की गई। सोनू के मुताबिक पिटाई इतनी जोरदार थी कि एक लाठी भी टूट गई, और उसके पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।


शिकायत लेकर पहुंचा CSP ऑफिस

घटना के बाद सोनू नायक अपने परिजनों के साथ CSP कार्यालय पहुंचा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उसका कहना है कि वह संबंधित पुलिसकर्मियों को पहचान सकता है, हालांकि उनके नाम नहीं जानता।


CSP का बयान

CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने मामले पर कहा कि शिकायत मिल गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


पीड़ित की मांग

सोनू नायक ने कहा कि निर्दोष लोगों को इस तरह पीटना गलत है और पुलिस को असली अपराधियों पर ध्यान देना चाहिए। उसने न्याय की मांग की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DHAMTARINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER