Header Ad


जान से मारने की धमकियों से दहशत में पीड़िता, एसपी से लगाई न्याय की गुहार



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासप के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के समर्थक लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं, जिससे वह भय के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है।

पीड़िता द्वारा एसपी को सौंपे गए आवेदन के अनुसार, उसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू, निवासी 27 खोली, बिलासपुर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई है। आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के लोग लगातार उसके संपर्क में आकर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं। इससे वह स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंकित है।

पीड़िता का यह भी दावा है कि आरोपी के समर्थक यह कह रहे हैं कि पहले पूरे हालात अपने पक्ष में किए जाएंगे, उसके बाद ही आरोपी आत्मसमर्पण करेगा। पीड़िता ने इसे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आवेदन प्राप्त होने के बाद जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BILASPUR NEWS, SIVIL LAINE THANA NEWS, BILASPUR SIVIL LAINE THANA NEWS, JAAN SE MARNE KI DHAMKI NEWS, DAHSAT ME REP PEDITA NEWS, JAAN SE MARNE KI DHMKIYON SE DAHSAT ME REP PEDITA NEWS

You might also like!