सराफा व्यापारी आत्महत्या कांड में बड़ा अपडेट: पीड़ितों को ढाल बना कर परिजनों ने किया करोड़ों का सैटलमेंट
पब्लिक स्वर,भखारा/धमतरी। 5 साल पूर्व रावलमल सोनी आत्महत्या मामले ने जिले के साथ साथ पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था जिसमें कई महीनों की मशक्कत के बाद धमतरी पुलिस ने FIR दर्ज की गई थी।अब उस प्रकरण में मृतक रावलमल के परिवार यानि पत्नी बच्चों को ढाल बना कर परिजनों के आरोपियों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए के सेटलमेंट की ख़बर सामने आ रही है।
परिजन ने पीड़ितों को ढाल बना कर की उगाही
वैसे तो परिवार और समाज को दुखों का सहभागी के रूप में देखा जाता है।परन्तु कुछ परिवारों में परिजनों की भेष में भेड़िए छुपे होते है।ऐसा ही मामला भखारा के मृतक रावलमल सोनी के परिवार में देखने को मिला है।जहां मृतक के पुत्र और उनकी पत्नी इस सदमे निकलते उससे पहले कथित परिजनों ने दुःख की घड़ी को अवसर बना लिया।परिजन के द्वारा आरोपियों से केस का हवाला देते हुए 80 किलो चांदी और 800 ग्राम सोना वसूलने की खबर है।
जहां एक ओर पीड़ित पक्ष की हालत आज भी दयनीय है वहीं पीड़ितों को ही ढाल बना कर उन्हें अंधेरे में रख परिजन ने ब्लैकमेल कर रावलमल को ही गलत बता कर आरोपी नवीन चोपड़ा और लखपत राजपुरोहित से करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।जिसके पर्याप्त सबूत पब्लिक स्वर के पास मौजूद हैं।
सूत्र बताते हैं कि परिजन ने न सिर्फ आरोपी नवीन चोपड़ा बल्कि सराफा बाज़ार में इस घटना की आढ़ में अपनी रोटियां सेकी।
कौन है आरोपी नवीन चोपड़ा
जानकारी के मुताबिक नवीन चोपड़ा धमतरी में नामी सराफा व्यापारी है जो चांदी का होलसेल में व्यापार करता है।वहीं रावलमल ने नवीन और लखपत राजपुरोहित पर सूदखोरी का आरोप लगाकर इन लोगों के दबाव में आकर ऐसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी।
आरोप है कि चांदी की शुद्धता की गिरावट होलसेल व्यापारियों की ही देन है।वहीं सूत्र बताते हैं कि परिजन का लेन देन भी उसी होलसेल व्यापारी के पास था इसका फायदा उठाते हुए उसने 70 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना माफ करवाया और नवीन चोपड़ा को जमानत मिल जाए इसलिए पीड़ित पक्ष और समाज को अंधेरे में रायपुर के एक नामी वकील के यहां एक सेटिंग नुमा एग्रीमेंट तैयार कर बिना किसी शर्त के नवीन के पक्ष में बयान देकर समझौता करना चाहा।जिसके साक्ष्य भी पब्लिक स्वर के पास मौजूद हैं।
कौन है लखपत राजपुरोहित
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि लखपत राजपुरोहित रायपुर के मठपुरैना में BC खिलाया करता था और इस घटना के बाद अब रायपुर छोड़ दिया है।कुछ लोगों ने पब्लिक स्वर को शिकायत भी की है कि लखपत बीसी के नाम पर उनका लाखों बकाया है जिसे वापस नहीं कर रहा।और अब उसी परिजन के साथ मिलकर पूरे मामले को दबाने की जुगत में है।
बने रहें पब्लिक स्वर की अगली खबर के लिए जिसमें सूदखोरी के मामले में मास्टरमाइंड का खुलासा होगा।