View updated successfully रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
राजनीति

रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

13 Oct 2026 534 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) के गेट पर हंगामे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निवास में घुसने की कोशिश कर रहे एक अज्ञात युवक को रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक कथित तौर पर मुख्यमंत्री निवास के गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट करने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर युवक को काबू में किया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, युवक मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने की कोशिश क्यों कर रहा था और पुलिस से विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला