राजनीति
रायपुर एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी सीधे बीजेपी कार्यालय गईं। जहां भाजपा के नेताओं से मुलाकात करके बिलासपुर के नेहरु चौक पर महतारी हुंकार रैली नाम से जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए वह बिलासपुर रवाना हो गई। बिलासपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। वहां पर 1.30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली नेहरू चौक जाकर एक जनसभा में बदल जाएगा। स्मृति ईरानी को इस जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। रैली के बाद स्मृति ईरानी वापस रायपुर होकर दिल्ली लौट जाएंगी।