Header Ad


नाले में मिला अज्ञात महिला का 2 दिन पुराना अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। शहर के रेलवे रोड स्थित तितली चौक के पास नाले में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मरच्यूरी में रखवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तितली चौक के पास नाले के किनारे मौजूद फुटकर व्यापारियों ने नाले में एक महिला का शव देखा। इसके बाद तत्काल डायल-112 और आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कपड़े से ढंककर सुरक्षित किया। बाद में तोरवा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, महिला का शव नाले में पानी की पाइप में फंसा हुआ था और उसका चेहरा नीचे की ओर था। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

एफएसएल टीम की प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की संभावना जताई गई है। मृतका की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि मृतका के ब्लाउज में एक छोटा पर्स मिला, जिसमें 1100 रुपये नकद रखे हुए थे। वहीं, घटनास्थल के ऊपर नाले के किनारे एक साड़ी भी बरामद हुई है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के जिलों के थानों में भेज रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BILASPUR RELVE ROAD NEWS, BILASPUR NEWS, RELVE ROAD NEWS, NALE ME MILA SHAV NEWS, NALE ME MILA AGYAT MAHILA KA SHAV NEWS, NALE ME MILA AGYAT MAHILA KA DO DIN PURANA SHAV NEWS, DO DEEN PURANA SHAV NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER