Header Ad


धमतरी post authorUser 1 08 July 2026

धमतरी में हेरोइन तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार; चिट्टा, बाइक और मोबाइल जब्त



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुरूद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब और अन्य अवैध कारोबारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छाती स्थित एनएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से हेरोइन लेकर आने वाले हैं।

सूचना मिलते ही थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन (कीमत करीब 10 हजार रुपये) और एक मोटरसाइकिल (कीमत करीब 20 हजार रुपये) भी जब्त की गई।

पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद खान (27 वर्ष), निवासी संजय नगर, कुरूद और केशवराम ध्रुव (26 वर्ष), निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, KURUD THANA NEWS, DHAMTARI KURUD THANA NEWS, HIROIN TASKARI NEWS, HIROIN TASKARI KARTE 2 AROPI GIRAFTAAR NEWS, DO AROPI GIRAFTAAR NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER