Header Ad


चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मंझली तालाब चाम्पा के पास रहने वाले सोमराज बड़ाईक रोज शराब पीकर पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था। इसी बात से परेशान होकर उसकी पत्नी दुर्गा बड़ाईक ने तकिये से गला दबाकर पति की हत्या कर दी।

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6-7 बजे सोमराज शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चरित्र शंका को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। प्रार्थी ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया, लेकिन रात 9 बजे दुर्गा बड़ाईक ने खुद बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है और परेशान होकर उसने गला दबा दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सोमराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दुर्गा बड़ाईक ने अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तकिया जब्त कर लिया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS PATNINEKIPATIKIHATYANEWS PATIKIHATYANEWS

You might also like!