Header Ad


धमतरी post authorUser 1 03 July 2026

12 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा का रक्षित केंद्र से थाना करेगांव तबादला किया गया है।



इसके अलावा यातायात शाखा, विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। एसपी द्वारा जारी इस तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, 12POLICKARMI NEWS, DHAMTARI POLICE TRANSFAR NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER