Header Ad


BREAKING:नवागांव में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। शनिवार देर रात नवागांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो पड़ोसी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लखना नवागांव के रहने वाले रायपुर रोड़ से गांव की ओर आ रहे थे तभी सड़क के पास खड़ी गाड़ी से बाइक सवार जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान जितेंद्र और डेमन, दोनों नवागांव निवासी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में पड़ोसी थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खड़ी गाड़ियों पर रोक लगाने और हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER