Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 10 December 2025

अभनपुर में 15.75 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर /रायपुर। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोककर उसमें सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद चण्डी मोड़, अभनपुर तिराहा के पास घेराबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा मिला।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूषण चंदेल (28 वर्ष), पवन मनहरे (39 वर्ष) और जितेंद्र दशरिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 453/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS ABHANPURNEWS 15.75KILOGANJAJABTNEWS 3TASKARGIRAFTAARNEWS GANJATASKARIKARTE3GIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER