Header Ad


धमतरी post authorUser 1 29 August 2026

दिनदहाड़े धमतरी के ज्वेलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने उड़ाई लाखों की चेन



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। यहां ग्राहक बनकर पहुंचे तीन शातिरों ने ज्वेलर को अपनी बातों में उलझाया और मौका मिलते ही करीब 2.22 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मकई चौक स्थित शनि मंदिर के पास संचालित आमंत्रण ज्वेलर्स की है। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं समेत तीन लोग ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे। तीनों ने दुकानदार से सोने-चांदी के अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा। ज्वेलर उन्हें आभूषण दिखाने में व्यस्त था, इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर 17 ग्राम वजन की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया।

कुछ देर बाद तीनों दुकान से निकल गए। जब दुकानदार ने आभूषणों की जांच की तो सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। चोरी हुई चेन की कीमत करीब 2 लाख 22 हजार रुपए बताई गई है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में तीनों संदिग्ध दुकान के भीतर आभूषण देखते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान मौका पाकर चेन चोरी करने और फिर दुकान से बाहर निकलने की गतिविधियां भी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

ज्वेलर की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMATARI NEWS, KOTWALI THANA NEWS,DHAMTARI KOTVALI THANA NEWS, JEWELLERY SHOP ME CHORI NEWS, DINDAHADE JEWELLERY SHOP ME CHORI NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER