रोड चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर, नगर निगम ने हटाई मूर्तियां



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर के अशोकनगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत जय मां हरसिद्धि मंदिर की मूर्तियों को नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन में स्थानांतरित किया गया। अशोकनगर से बिरकोना रोड निर्माण के दौरान मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह से शाम तक मौके पर कार्रवाई की। शुरुआत में कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन बाद में आपसी सहमति बनने के बाद मूर्तियों को विधिवत तरीके से शिफ्ट किया गया।

जोन कमिश्नर विभा सिंह ने बताया कि अशोकनगर पानी टंकी और बिजली कार्यालय के पास स्थित यह सार्वजनिक मंदिर सड़क विस्तार परियोजना के दायरे में आ रहा था। आम नागरिकों और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद ही मंदिर से मूर्तियां हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

नगर निगम अमले ने मां दुर्गा, भगवान राम-सीता, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को धार्मिक विधि-विधान के साथ निकालकर पास स्थित सामुदायिक भवन में सुरक्षित स्थापित किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPURASHOKNAGARNEWS RODCAHUDIKARANNEWS MANDEERSEHATAIGAIMURTIYANNEWS SADAKCHAUDIKARANKIJADMEAYAMANDEERNEWS

You might also like!