धमतरी post authorDig yadav 02 February 2025

CG NEWS :बोरझरा में बह रही राम रस की धारा,गोता लगाने पहुंचे प्रदेश की ख्याति प्राप्त मंडलियां



post

रिपोर्ट - राजेश रात्रे


भखारा -ग्राम बोरझरा में आयोजित त्रि-दिवसीय मानस गान प्रतिगोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक किया गया है।जिसमे प्रदेश की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रही है।सुमधुर गीत संगीत और उच्चस्तरीय व्याख्यानों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे है।

           अध्यक्ष गिरवर प्रसाद साहू ने बताया कि ग्राम बोरझरा मे पिछले 43 वर्षों से लगातार रामायण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से मंच सजा है।शुक्रवार से रविवार तक 24 मंडलियां अपनी प्रस्तुति इस मंच पर देगी।निर्णायकों की भूमका में डोमार सिंह साहू,हृदय राम सिन्हा,धनेश गाजपाल अपनी विद्वता से संगीत,व्याख्या,वेशभूषा पर गहन आकलन कर मंडलियों को अंक प्रदान करेंगे जिसके आधार प्रतियोगिता में उच्च अंक प्राप्त करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा।उन्होने बताया कि प्रथम दिवस से ही श्रोताओं की भीड़ उमड़ने लगी है।सुमधुर वाणी से मंच संचालन रामकुमार साहू अचौद व गणेश राम गजपाल पचपेड़ी ने किया।

                    वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति के वरिष्ठ सदस्य टेमन लाल साहू,जनक राम साहू के मार्गदर्शन मे मोहन लाल साहू,निर्मल साहू,नूकेश गजपाल,के.के. सिन्हा शिक्षक,प्यारेकांत साहू पूर्व सैनिक,कुलेश्वर सिन्हा,नारायण लाल सिन्हा,महेश यादव हुबलाल साहू,नवीन साहू,ठम्मन लाल साहू,जनक राम साहू , टेमन लाल साहू सहित सभी सदस्य अपना योगदान दे रहे है।


Other

You might also like!


RAIPUR WEATHER