Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 04 July 2026

अभनपुर में 40 समाज प्रमुखों का सम्मान करेगा सर्व समाज संगठन



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के तत्वावधान में अभनपुर में 5 जुलाई (रविवार) को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर पालिका के पास स्थित धीवर सामाजिक भवन में होगा। समारोह में अभनपुर क्षेत्र के 40 विभिन्न समाजों के समाज प्रमुखों को उनके सामाजिक योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू होंगे। वहीं नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवार और उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में समाजजन भी मौजूद रहेंगे।

समारोह की विशेषता पर्यावरण संरक्षण अभियान होगी। आयोजन के दौरान सभी सम्मानित समाज प्रमुखों, अतिथियों, संस्था के पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों को पौधों का वितरण किया जाएगा। साथ ही सभी से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, नशा मुक्ति और जनजागरण जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रही है।

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने सभी समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, ABHANPUR RAIPUR NEWS, ABHANPUR ME 40 SAMAJ PRAMUKHON KA SAMMAN KAREGA SARV SAMAJ SANGATHAN NEWS, SARV SAMAJ SANGATHAN NEWS, 40 SAMAJ PRAMUKHON KA SAMMAN NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER